Sultanpur Wife Kill Husband: एक बेहद ही दिल दहलाने वाली घटना ने सुल्तानपुर के किंदिपुर गाँव को हिलाकर रख दिया, जहाँ एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की निर्मम हत्या कर दी। यह कहानी प्रेम, विश्वासघात और एक खौफनाक साजिश की है, जिसने न सिर्फ एक परिवार को तोड़ा दिया, बल्कि पूरे समाज में सनसनी फैला दिया।
प्रेम के जाल में उलझी जिंदगी।
NDTV India छपे एक लेख के अनुसार उत्तर प्रदेश, सुल्तानपुर के किंदिपुर गाँव के 38 वर्षीय महेश कुमार, जिन्हें लोग प्यार से “मेंटल” भी बुलाते थे, एक साधारण से मेहनतकश इंसान थे। उनकी शादीशुदा जिंदगी में पत्नी पूजा और दो छोटे बच्चे थे। लेकिन इस सुखी परिवार की सतह के नीचे अंदर ही अंदर एक तूफान पनप रहा था। पूजा का दिल गाँव के ही जयप्रकाश यादव उर्फ डंगर के लिए मन ही मन धड़कने लगा था। जयप्रकाश, जो खुद शादीशुदा और दो बच्चों का पिता था, उसके बावजूद भी पूजा के साथ एक साल से अवैध संबंध में था।
महेश को जब इस रिश्ते का पता चला, तो उसने इसका काफी विरोध किया, और रिश्ते की वजह से घर में लड़ाई झगड़ा होने लगा। लेकिन उसका यह विरोध उसकी जिंदगी की कीमत देकर चुकाना पड़ा। पूजा और जयप्रकाश ने मिलकर एक ऐसी साजिश रची, जिसने महेश की साँसों को हमेशा के लिए थाम दिया।

खौफनाक रात और निर्मम हत्या।
3 सितंबर, 2025 की रात को जयप्रकाश ने महेश को अपने साथ ले जाकर शराब पिलाई। नशे में धुत महेश को तब तक कुछ नहीं पता था, जब तक उसकी जिंदगी का अंतिम पल नजदीक नहीं आया। जयप्रकाश ने फोन करके पूजा को मौके पर बुलाया, और दोनों ने मिलकर महेश पर हमला कर दिया। धारदार चाकू से महेश का गला रेता गया, और पूजा ने ईंट से उसके सीने पर वार किए।
जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आया तब इस क्रूरता का खुलाशा हुआ, जिसमें महेश के जबड़े में फ्रैक्चर और शरीर पर गहरे जख्मों के निशान मिले।हत्या के बाद, शव को गाँव के पास ही एक बाग में फेंक कर भाग निकले। अगली सुबह, 4 सितंबर को, जब किंदिपुर बाजार के पास महुआ के पेड़ के नीचे महेश की लाश मिली, जिसने पूरे गाँव को सकते में डाल दिया। गांव वोलो ने लाश पहचान लिया और तुरंत पुलिस को फोन किया।
पूजा का नाटक: पीड़िता बनने की कोशिश।
शव मिलने के बाद पूजा ने ऐसा नाटक रचा कि हर कोई हैरान रह गया। उसने महेश की लाश पर जोर-जोर से रोकर खुद को बेकसूर और पीड़ित दिखाने की कोशिश की। गाँववाले और वहाँ मौजूद लोग उसके आंसुओं को देखकर भावुक हो गए, यहाँ तक उसका रोनाधोना देखर खुद भी रोने लगे। पुलिस पूछताछ में पूजा ने दावा किया कि महेश बुधवार शाम से लापता था, और मैंने रातभर उसकी तलाश भी की थी। उसने यह भी कहा कि महेश का किसी से कोई विवाद नहीं था। लेकिन यह सब एक सुनियोजित नाटक था, जो की जल्द ही बेनकाब हो गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, और साजिश का खुलासा।
चांदा कोतवाली पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की। मोबाइल कॉल डिटेल्स और तकनीकी सर्विलांस की मदद से पुलिस ने पूजा और जयप्रकाश की संलिप्तता का पता लगाया। पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। हत्या में इस्तेमाल चाकू और ईंट को भी पुलिस ने बरामद कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि यह हत्या अवैध संबंधों के विरोध के कारण हुई थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
Read More:


ये प्यार है या हवस की भूख ????
क्योंकि मुझे लगता है कि प्यार में कोई किसी की जान नहीं ले सकता है । कम से कम बच्चों के बारे में दोनों सोच लिए होते।
आपने इस सच्ची घटना को बड़े ही सहजता और आसान शब्दों में लिखकर लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की हैं।
मैं आपकी लेखनी का बहुत बड़ा फैन हूं।
ऐसे ही लिखते रहें
❤❤