Sonia Singh Khatri Fitness Reality: फिटनेस के नाम पर ‘कामुकता’? 25 लाख की कमाई का वायरल सच

6 Min Read
Sonia Singh Khatri Fitness Reality Viral

Sonia Singh Khatri Fitness Reality: सोशल मीडिया के इस दौर में ‘फिटनेस’ की परिभाषा अब जिम में पसीना बहाने तक सीमित नहीं रह गई है। अगर आप इंस्टाग्राम पर स्क्रॉल करेंगे, तो पाएंगे कि फिटनेस और ग्लैमर के बीच की रेखा अब धुंधली होती जा रही है।

एक समय था जब फिटनेस का मतलब सही फॉर्म, डाइट और अनुशासन होता था, लेकिन आज के ‘रील युग’ में फिटनेस का मतलब बदल चुका है। आजकल कई ऐसे अकाउंट्स की बाढ़ आ गई है जो दावा तो वर्कआउट टिप्स देने का करते हैं, लेकिन असल में वहां कुछ और ही खेल चल रहा होता है। इसी कड़ी में आजकल इंस्टाग्राम हैंडल @fitgirl_08, यानी सोनिया सिंह खत्री का नाम काफी चर्चा में है।

उसके 28 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स यह बताते हैं कि उसकी लोकप्रियता किस स्तर पर है, लेकिन यह लोकप्रियता उनकी फिटनेस टिप्स की वजह से है या फिर उसकी ‘बोल्ड’ अदाओं की वजह से, यह एक बड़ा सवाल है।

Sonia Singh Khatri Fitness Reality: फिटनेस कम, ‘ग्लैमर’ का प्रदर्शन ज्यादा

सोनिया सिंह खत्री के कंटेंट को अगर आप बारीकी से देखें, तो एक बहुत ही स्पष्ट पैटर्न नजर आता है। उसके रील्स में वर्कआउट या एक्सरसाइज तो होती है, लेकिन उसका मुख्य फोकस शरीर के अंगों, विशेषकर ग्लूट्स और हिप्स के प्रदर्शन पर ज्यादा होता है।

वीडियो के टाइटल्स भले ही “परफेक्ट बॉडी कैसे बनाएं” या “ग्लूट एक्सरसाइज” जैसे हों, लेकिन कैमरा एंगल और मूवमेंट्स अक्सर एक्सरसाइज की तकनीकी जानकारी देने के बजाय दर्शकों को लुभाने के लिए डिजाइन किए गए लगते हैं। इन रील्स में सेक्सुअल और बोल्ड मूवमेंट्स की भरमार होती है, जो फिटनेस से ज्यादा कामुकता का अहसास कराते हैं। यही कारण है कि जहां एक सामान्य फिटनेस ट्रेनर की वीडियो पर लोग सेट और रेप्स के बारे में पूछते हैं, वहीं सोनिया की वीडियो के कमेंट बॉक्स में नजारा कुछ और ही होता है।

कमेंट सेक्शन पर नजर डालें तो वहां फिटनेस से जुड़े सवालों का अकाल सा पड़ा रहता है। इसके बजाय, वहां लड़कों की तरफ से फायर इमोजी, दिल के निशान और उनकी खूबसूरती की तारीफों की बाढ़ आई रहती है।

हाल के पोस्ट की गई उसकी एक रील इसका जीता-जागता उदाहरण है, जिसमें सिर्फ एक ग्लूट एक्सरसाइज दिखाई गई थी, लेकिन लोगों का ध्यान एक्सरसाइज पर नहीं, बल्कि उनके फिगर पर था। यह साफ दर्शाता है कि दर्शक वहां स्वास्थ्य बनाने के लिए नहीं, बल्कि आंखों को सुख देने के लिए आ रहे हैं। एक रील पर अगर लाखों व्यूज आते हैं, तो उनमें से 70 प्रतिशत लोग सिर्फ ‘देखने’ वाले होते हैं, जो कंटेंट की कामुकता से आकर्षित होकर वहां रुकते हैं।

Sonia Singh Khatri Fitness Reality Viral
Sonia Singh Khatri Fitness.

प्रीमियम सब्सक्रिप्शन: सोनिया सिंह खत्री के 25 लाख की कमाई का गणित

हैरानी की बात यह है कि यह सब सिर्फ लाइक्स और कमेंट्स तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक बहुत ही सोचा-समझा और मुनाफे वाला बिजनेस मॉडल बन चुका है। सोनिया सिंह खत्री जैसे इन्फ्लुएंसर्स ने इस ‘सॉफ्ट ग्लैमर’ को कमाई का एक जरिया बना लिया है। खबरों की मानें तो उसकी कमाई का मुख्य स्रोत इंस्टाग्राम व्यूज नहीं, बल्कि प्रीमियम सब्सक्रिप्शन है।

वे अपने फॉलोअर्स को एक्सक्लूसिव और ज्यादा ‘सेक्सी’ कंटेंट देखने के लिए प्रीमियम मेंबरशिप का ऑफर देती हैं, जिसकी कीमत लगभग 390 से 400 रुपये महीना होती है। कई लोग तो 100-150 रुपये वाले छोटे पैकेज भी ले लेते हैं। जो कंटेंट इंस्टाग्राम पर टीज़र की तरह दिखाया जाता है, उसका ‘अनसेंसर्ड’ या ‘बोल्ड’ वर्जन इन प्रीमियम चैनल्स पर परोसा जाता है।

आंकड़ों की बात करें तो 2026 में यह ट्रेंड अपने चरम पर है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस मॉडल के जरिए सोनिया हर महीने 25 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई कर रही हैं। जो की यह एक बहुत बड़ी रकम है, जो शायद देश के बड़े-बड़े कॉरपोरेट अधिकारियों को भी नसीब नहीं होती। कुछ लोगो का कहना हैं कि वह फिटनेस नहीं, बल्कि कामुकता बेच रही हैं, और बाजार का नियम यही है कि जो दिखता है, वही बिकता है। फिटनेस की आड़ में इतना कामुक कंटेंट परोसना और उस पर दर्शकों का फिदा हो जाना यह बताता है कि समाज में कंटेंट की खपत का तरीका कैसे बदल रहा है।

क्या यह नैतिक है?

अंत में, यह पूरा मामला एक नैतिक बहस को जन्म देता है। क्या फिटनेस इंडस्ट्री अब भटक गई है? एक तरफ वे लोग हैं जो वाकई में स्वास्थ्य और विज्ञान को बढ़ावा देना चाहते हैं, और दूसरी तरफ ऐसे इन्फ्लुएंसर्स हैं जिन्होंने शरीर के प्रदर्शन को ही फिटनेस का नाम दे दिया है। जब दर्शक ही फिटनेस में ‘एंटरटेनमेंट’ और ‘कामुकता’ ढूंढने लगेंगे, तो असली ज्ञान कहीं पीछे छूट जाएगा।

सोनिया सिंह खत्री की सफलता यह साबित करती है कि अगर आप कंटेंट में थोड़ा ग्लैमर और बोल्डनेस का तड़का लगा दें, तो सोशल मीडिया पर वायरल होना और लाखों कमाना कोई मुश्किल काम नहीं रह गया है, चाहे उसका असली फिटनेस से कोई लेना-देना हो या न हो।

See More:

सोशल मीडिया रील्स का काला सच: क्या ‘देवर-भाभी’ के रिश्तों की मर्यादा अब सिर्फ ‘कंटेंट’ बनकर रह गई है?

दिल्ली का वह अधूरा वादा: उम्मीद, इंतज़ार और सच्चाई। Hindi Love Story.

Total Views: 6
Share This Article
नमस्ते, मैं तनीषा एक डिजिटल क्रिएटर जो जिंदगी को बिना किसी फिल्टर (Unfiltered) के जीने में यकीन रखती हूँ। खूबसूरती हो या करियर, रिश्ते हों या पैसा मैं हर चीज़ में परफेक्शन तलाशती हूँ। 'Dilsetanisha' के ज़रिये मैं आपके साथ शेयर कर रही हूँ अपने स्टाइल सीक्रेट्स, रिलेशनशिप एडवाइस और सफल होने के राज़।
2 Comments
  • देखने वालों की भीड़ पहले से थी पर दिखाने वाले कम थे। अब कुछ लोगों को ये एक अवसर के रूप में दिखा और उन्होंने इसे अपनी सफलता एवं कमाई का जरिया बना लिया। कौन सही कौन गलत कहना तो कठीन है पर शायद ऐसा समय ही आ गया है कि सब कुछ अब नार्मल बोलकर नार्मल हो गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *