Jaunpur Viral Video: सोशल मीडिया पर एक नेता जी का पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा हैं। जलालपुर थाना क्षेत्र के आशापुर गांव में सुहेलदेव जी महाराज की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में उस वक्त हंगामा मच गया, जब सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर को एक शख्स ने पहले माला पहनाई और फिर उनके गाल पर थप्पड़ जड़ दिए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है, और लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। आइए, जानते हैं इस पूरे मामले की पूरी कहानी और इसके पीछे की वजह।
Jaunpur Viral Video: पूरा मामला क्या हैं ?
मंगलवार सुबह करीब 10 बजे आशापुर गांव में सुहेलदेव जी महाराज की जयंती के मौके पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस मौके पर भूमि पूजन का आयोजन भी था। सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में पहुंचे थे। मंच पर उनका स्वागत करने के लिए कार्यकर्ता माला लेकर लाइन में खड़े थे। सबकुछ ठीक चल रहा था, तभी एक शख्स, जिसका नाम बृजेश राजभर बताया जा रहा है, ने पहले महेंद्र राजभर को माला पहनाई और फिर अचानक उनके गाल पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिए। यह देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए, और कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई।
वायरल वीडियो से खुला पोल।
इस घटना का लाइव वीडियो किसी ने बना लिया, और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बृजेश राजभर पहले बड़े अदब से महेंद्र राजभर को माला पहनाते हैं और फिर अचानक उन पर हमला बोल देते हैं। इस वीडियो के बाद से जौनपुर की सियासत में हलचल मचा दी है। लोग इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कोई इसे पुरानी रंजिश बता रहा है, तो कोई इसे सियासी साजिश मान रहे हैं।
महेंद्र राजभर ने क्या कहा?
वीडियो वायरल होने के बाद महेंद्र राजभर ने मीडिया से बात की और पूरी घटना पर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि जब उनकी बारी भाषण देने की आई, तभी बृजेश राजभर ने माला पहनाने के बहाने उनके पास आकर थप्पड़ मारे। महेंद्र राजभर ने बृजेश पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह एक उद्दंड प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जो जमीन पर काम करने की बजाय धन उगाही जैसे गलत कामों में लिप्त रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि बृजेश को पहले ही उनकी पार्टी से निकाला जा चुका था।
महेंद्र राजभर ने इस घटना के पीछे यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का हाथ होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि कुछ दिन पहले बृजेश ने ओम प्रकाश राजभर से मुलाकात की थी, और उनके इशारे पर ही यह हमला हुआ। महेंद्र ने इस मामले की लिखित शिकायत जलालपुर थाने में दर्ज कराई है।
पुलिस का क्या है कहना?
जौनपुर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि शिकायत दर्ज कर ली गई है, और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की खबर सामने नहीं आई है।
इस थप्पड़ कांड के पीछे की वजह क्या है।
इस घटना के पीछे सियासी रंजिश को मुख्य वजह माना जा रहा है। बता दे की महेंद्र राजभर जो की पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे, जो ओम प्रकाश राजभर की पार्टी है। लेकिन 2021 में उन्होंने बगावत कर अपनी अलग पार्टी, सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी, बना ली। इसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम लिया और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के करीबी बन गए। बताया जा रहा है कि 2027 के चुनाव से पहले सपा के साथ उनकी पार्टी के गठबंधन की चर्चा भी जोरों पर है।
दूसरी तरफ, बृजेश राजभर भी सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के शुरुआती दिनों में महेंद्र के साथ थे और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। लेकिन महेंद्र की सपा से बढ़ती नजदीकी और पार्टी में उनकी अनदेखी से बृजेश नाराज चल रहे थे। वायरल वीडियो में बृजेश को यह कहते सुना जा सकता है, “पार्टी के लिए मेहनत हम करें, और मलाई तुम खाओ!”.
नोट: इस मामले में किसी भी तरह की अफवाहों से बचें और सिर्फ सत्यापित जानकारी पर भरोसा करें। अगर आपके पास इस घटना से जुड़ी कोई और जानकारी है, तो कमेंट में जरूर शेयर करें।
इसे भी पढ़े:
महराजगंज में गूगल मैप की गलती से फिर हादसा, अधूरे फ्लाईओवर पर लटकी कार, तीन लोग बाल-बाल बचे