Jaunpur Arvind Bind News: फरार हुई बीवी को वापस लाया, हरकतों से बाज नहीं आई, करवा दिया दूसरी शादी।

5 Min Read

Jaunpur Arvind Bind News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने भी सुना हैरान हो गया। एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी से उसकी शादी करवा दी और दोनों को आशीर्वाद देकर विदा भी कर दिया।

सुनने में भले अजीब लगे लेकिन सच है। इस इस शादी की चर्चा पूरे जिले और सोशल मीडिया में हो रही है। आइए जानते है आखिर इस पति ने ऐसा क्यों किया।

Jaunpur Arvind News: क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसरा जौनपुर के सराय मोहिउद्दीनपुर गांव के रहने वाला अरविंद बिंद की शादी दो साल पहले खेतासराय थाना क्षेत्र की एक लड़की रीता से हुई थी। उस वक़्त शादी बड़े धूमधाम से हुई थी।

सब कुछ ठीक ही चल रहा था, लेकिन कुछ समय बाद अरविंद को पता चला कि रीता का एक प्रेमी है जिससे वह शादी के बाद भी बात करती थी। इतना ही नहीं रीता एक बार अपने प्रेमी सौरभ के साथ मायके से भाग भी गई थी।

अरविंद ने बड़े प्यार और समझदारी से रीता को वापस घर लाने की कोशिश की। उसने सोचा कि शायद समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। लेकिन रीता की आदत बदलने का नाम ही नहीं ले रहा था। पति के लगातार मना करने के बाद भी वह अपने प्रेमी सौरभ से फोन पर लगी रहती थी घंटो घंटो भर उससे बात करती थी। इस बिच अरविंद को कई बार ये भी शक हुआ था कि कही रीता उसे खाने में जहर ना डाल दे।

इस डर से उसने बाहर से खाना मंगवाना शुरू कर दिया। आखिरकार अंत में रीता की जिद और अपना खुद का हालात को देखते हुए अरविंद ने दिल पर पत्थर रख दुखी मन से एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया। और उसने रीता और सौरभ को मंदिर में बुलाया और वहां उन दोनों की शादी करवा दी।

मंदिर में कराई शादी

पति अरविंद बिंद ने यह अजीब शादी जौनपुर के सुइथाकला थाना क्षेत्र के सराय मोहिउद्दीनपुर बाजार में स्थित दुर्गा मंदिर में बीते मंगलवार को हुई। शादी करवाते समय अरविंद अकेला नहीं था बल्कि उसने परिवार और कुछ स्थानीय लोगों की मौजूदगी में रीता और सौरभ को सात फेरे दिलवाया, हालाँकि कई लोगो ने मना भी किया की ऐसा मत कर लेकिन वो नहीं माना।

इतना ही नहीं शादी के बाद उसने दोनों को आशीर्वाद दिया और कहा की जाओ जी लो अपनी जिंदगी। अब इस घटना ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी। लोग इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि आखिर अरविंद ने ऐसा क्यों किया? कुछ लोग कह रहे है की पागल हो गया है तो वही कुछ लोगो का कहना था की सही किया आखिर ऐसी बीवी के साथ क्या फायदा रहने का। क्या पता कही मरवा देती तो क्या फायदा।

कैसे शुरू हुई यह कहानी?

दरअसल अरविंद नोएडा में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। अभी दो साल पहले ही उसकी शादी रीता से बड़े धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद रीता अरविंद के साथ घर आई लेकिन कुछ ही महीनों में उसका व्यवहार बदलने लगा और ड्रामा करने लगी। जब रीता मायके गई, तो वह अपने पुराने प्रेमी सौरभ के साथ भाग गई।

इस बात की खबर जब अरविंद को लगी तो वह परेशान हो गया। उसने रीता को खोजकर वापस घर लाया और समझाने की बहुत कोशिश किया लेकिन वो नहीं मानी। अपनी जिद पर अड्डी रही और अरविन्द जब घर पर नहीं होता था तो अपने प्रेमी से फोन पर बात करती रहती थी।

इस बिच अरविंद उसे अपने साथ नॉएडा लाया इस सोचा के साथ कि शायद नोएडा जैसे बड़े शहर में ले जाकर रीता की आदतें शायद बदल जाएं। लेकिन वहां भी रीता दिनभर अपने प्रेमी से फोन पर बात करती थी। इससे तंग आकर अरविंद ने आखिरकार रीता को उसके प्रेमी के साथ शादी करने की इजाजत दे दी।

इसे भी पढ़े

बेंगलुरु में रैपिडो ड्राइवर ने महिला को मारा थप्पड़, वायरल VIDEO के बाद FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

शादी के जश्न में छत ढही बराती पहुंचे धड़ाम से नीचे, जाने आगे क्या हुआ?

नोट: अगर आप ऐसी ही रोचक और स्थानीय खबरें पढ़ना चाहते हैं, तो हमारे साथ जुड़े रहने के लिए, और जौनपुर और उत्तर प्रदेश की ताजा खबरों के लिए हमारी वेबसाइट को फॉलो करें।

Total Views: 0
Share This Article
नमस्ते, मैं तनीषा एक डिजिटल क्रिएटर जो जिंदगी को बिना किसी फिल्टर (Unfiltered) के जीने में यकीन रखती हूँ। खूबसूरती हो या करियर, रिश्ते हों या पैसा मैं हर चीज़ में परफेक्शन तलाशती हूँ। 'Dilsetanisha' के ज़रिये मैं आपके साथ शेयर कर रही हूँ अपने स्टाइल सीक्रेट्स, रिलेशनशिप एडवाइस और सफल होने के राज़।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *