भोजपुरी संगीत की दुनिया में अगर किसी महिला कलाकार का नाम सबसे पहले लिया जाता है तो उनमें से एक हैं देवी। उन्हें सुरों की मलिका कहा जाता है। उनकी आवाज़ में जो मिठास और लोकधुनों की गहराई है, वह सीधे दिल को छू जाती है। ‘पिया गईले कलकतवा’, ‘दिल तुझे पुकारे आजा’, ‘अईले मोरे राजा’, ‘ओ गोरी चोरी-चोरी’ और ‘परदेसिया’ जैसे गाने आज भी लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ हैं।
देवी ने हमेशा अपने गानों के जरिए श्रोताओं के दिलों में खास जगह बनाई है। लेकिन इस बार वो अपनी गायकी की वजह से नहीं बल्कि अपने एक निजी फैसले की वजह से चर्चा में हैं।
बिना शादी मां किये बनी माँ।
आज भी समाज में अक्सर यह माना जाता है कि मां बनने के लिए शादी ज़रूरी है। लेकिन देवी ने इस सोच को बदलते हुए अपना अलग रास्ता चुना। उन्होंने शादी किए बिना ही मां बनने का निर्णय लिया और जर्मनी के स्पर्म बैंक की मदद से बेटे को जन्म दिया।
यह कोई आसान फैसला नहीं था। खासकर उस समाज में जहां औरतों को अपने जीवन के हर बड़े फैसले के लिए बार-बार सवालों का सामना करना पड़ता है, और पुरषो की तरफ देखना पड़ता है। लेकिन देवी ने अपने मन की सुनी और वह माँ बनी।
7 साल की लंबे जद्दोजहद के बाद मिला माँ बनने का सुख।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, देवी ने सात साल पहले भी मां बनने की कोशिश की थी। उस समय यह संभव नहीं हो सका। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। जीवन में उतार-चढ़ाव के बीच उन्होंने फिर से हिम्मत जुटाई और इस बार उनका सपना सच हो गया।
देवी ने ऋषिकेश एम्स में अपने बेटे को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद यह खुशखबरी साझा की और अपने फैंस के साथ इस नए सफर की शुरुआत का जश्न मनाया।
पिता और परिवार का साथ।
देवी के पिता ने मीडिया को बताया कि उनकी बेटी का यह फैसला परिवार और समाज के लिए नया अनुभव है, लेकिन वे बेटी के फैसले के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि देवी ने जर्मनी के स्पर्म बैंक से प्रेग्नेंसी प्लान की और अब वो मां बनी हैं। परिवार को भी इस बात की खुशी है कि उनकी बेटी ने अपना सपना पूरा कर लिया।
बेटे को अकेले पालने का हैं इरादा।
देवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटे की पहली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा – “मेरा बाबू”। यह तस्वीर देखते ही उनके चाहने वालों की ओर से शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई। फैंस ने उनके साहस और सोच की जमकर तारीफ की।
देवी ने यह भी साफ कर दिया है कि उन्हें शादी पर कोई विश्वास नहीं है। उनका मानना है कि औरत शादी के बिना भी मां बन सकती है और बच्चे को पूरी खुशियां दे सकती है। उन्होंने कहा कि वो अपने बेटे को अकेले पालेंगी और उसे जिंदगी की हर वह चीज़ देंगी जिसकी उसे ज़रूरत होगी।
Read More:
लड़के भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना महिलाएं करने लगेंगी नफरत!