Up Weather Update:19 जून से मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, आगरा रहा सबसे गर्म

4 Min Read

Up Weather Update: उत्तर प्रदेश में इन दिनों गर्मी और लू का कहर अपने चरम पर है। सुबह से शाम तक सूरज की तपिश और उमस भरी हवाएं लोगों का जीना बेहाल कर दिया हैं। खासकर पश्चिम में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं, जहां पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लेकिन अब मौसम विभाग ने थोड़ी राहत भरी खबर दिया हैं। मौसम विभाग के अनुसार 19 जून से यूपी में मानसून सक्रिय होने की संभावना जताई जा रही है जिससे गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों को काफी हद तक निजात मिलने की संभावना हैं।

यूपी में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, आगरा में सबसे तेज गर्मी

आपको बता दे पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश के कई जिले भीषण गर्मी और लू के चपेट में हैं। जहाँ आगरा में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान भी 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है। रात में आर्द्रता का स्तर 69% तक पहुंचने की वजह से उमस ने लोगों का जीना दूभर कर दिया हैं। बच्चे बूढ़े सभी परेशान हैं।

लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी जैसे शहरों में भी गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर रखा है। सुबह 8 बजे से ही सूरज की तेज किरणें बॉडी को झुलसा रहा है। जहाँ शुक्रवार शाम को धूल भरी तेज हवाएं चलीं, लेकिन इनका तापमान पर कोई खास असर नहीं हुआ। लोग दिनभर पंखे, कूलर और एसी के सहारे समय काट कर बिता रहे हैं।

मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी: 19 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक जल्द ही यूपी के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला हैं। 14-15 जून से तेज धूल भरी हवाएं चलेंगी और कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी लेकिन गर्मी और उमस से पूरी राहत नहीं मिलेगी। असली राहत तब मिलेगी जब 19 जून से मानसून प्रदेश में दस्तक देगा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मध्य क्षोभ मंडल में पश्चिमी विक्षोभ और निचले क्षोभ मंडल में द्रोणी के प्रभाव से पुरवा हवाओं का जोर बढ़ेगा। ये हवाएं मानसून को सक्रिय करने में अहम भूमिका निभाएंगी। मानसून के आने के बाद लू की स्थिति से छुटकारा मिलेगा और मौसम सुहावना होने की उम्मीद हैं।

मानसून का यूपी में महत्व

उत्तर प्रदेश में मानसून का इंतजार सिर्फ गर्मी से राहत के लिए ही नहीं बल्कि खेती-किसानी के लिए भी बेसब्री से किया जाता है। यूपी में धान, गन्ना, मक्का और दलहन जैसी फसलों की बुआई मानसून पर निर्भर करती है। अच्छी बारिश होने पर किसानों को बेहतर पैदावार की उम्मीद रहती है। पिछले साल मानसून ने कुछ इलाकों में निराश किया था जिसके चलते किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। इस बार मौसम विभाग ने सामान्य से अच्छे मानसून की भविष्यवाणी की है जो की किसानों के लिए रहत भरी खबर हैं।

इसे भी पढ़े:

Viral Video: शादी के जश्न में छत ढही बराती पहुंचे धड़ाम से नीचे, जाने आगे क्या हुआ ?

Delhi Weather Forecast Heatwave: दिल्ली में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, तापमान 45 डिग्री पार, कब मिलेगी राहत?

Total Views: 0
Share This Article
नमस्ते, मैं तनीषा एक डिजिटल क्रिएटर जो जिंदगी को बिना किसी फिल्टर (Unfiltered) के जीने में यकीन रखती हूँ। खूबसूरती हो या करियर, रिश्ते हों या पैसा मैं हर चीज़ में परफेक्शन तलाशती हूँ। 'Dilsetanisha' के ज़रिये मैं आपके साथ शेयर कर रही हूँ अपने स्टाइल सीक्रेट्स, रिलेशनशिप एडवाइस और सफल होने के राज़।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *